राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। होटलों में शनिवार को ऑक्यूपेंसी 70 से 90 फीसदी तक पहुंच गई कुछ होटल 100 फीसदी पैक हो गए। वहीं, अगले हफ्ते के वीकेंड के लिए अभी से कुछ होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शहर की सबसे बड़ी लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर ढाई बजे पैक हो गई जिसके बाद संचालकों को एंट्री प्वाइंट चेन लगाकर बंद करना पड़ा। शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहलपहल रही। शिमला के अलावा सैलानियों ने मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा का भी रुख किया। बीते 36 घंटों में करीब 8000 वाहनों की शहर में एंट्री हुई है।
Page Views:
374