अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली यानि दलीप सिंह राणा की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार देर रात को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया।
जानकारी अनुसार टंडी देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उपचार के लिए उन्हें लुधियाना के दयानन्द मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 14 जून को भर्ती करवाया गया था। टेस्ट के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी और हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनके निधन से सिरमौर में शोक की लहर है।
Page Views:
371
Leave Your Comment