पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दूसरी बार कोरोना को मात दे दी है। वीरभद्र सिंह को मेकशिफ्ट अस्पताल से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। बीते कई दिनों से कोविड संक्रमण के चलते उन्हें मेकशिफ्ट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर वीरभद्र सिंह की फोटो शेयर कर उनकी सेहत में सुधार होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली और आप सभी की दुआ से वीरभद्र सिंह की स्थिति में सुधार है। वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होंगे।
वीरभद्र सिंह इससे पहले भी कोरोना को मात दे चुके हैं। उस समय मोहाली के निजी मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद वे 30 अप्रैल को ठीक होकर शिमला लौटे थे जिसके बाद अचानक सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था।
Leave Your Comment