देश में कोरोना संक्रमितों के मामले पिछले पांच दिनों में दूसरी बार 50 हज़ार से कम दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों मेंकोरोना के 48,698 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 42,640 मामले आए थे।
वहीं, बीते 24 घंटों में 1183 संक्रमितों ने जान गवाई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 64,818 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 17,303 एक्टिव केस कम हो गए। कोरोना से मृत्यु दर 1.31 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है। और एक्टिव केस करीब 2 फीसदी हैं।
Page Views:
301