देश में 102 दिन बाद चालीस हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार,देश में बीते 24 घंटों में 37,566 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, 907 लोगों की जान गई। बीते दिन 56,994 लोग कोरोना से ठीक भी हुए और इसी के साथ देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.87% पर पहुंच गया है।
मौजूदा स्तर पर देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 5,52,659 पर आ गई है और कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा अब तक 3,97,637 पहुँच गया है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.87% पर पहुंच गयी है। वहीं रविवार को देश में 52 लाख 76 हजार वैक्सीन लगाई गईं।
Page Views:
561
Leave Your Comment