रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24-25 जून को कारवार और कोच्चि में नौसेना के प्लान और प्रोजेक्टस की समीक्षा करने के बाद रविवार को तीन दिवसीय दौर पर लेह-लद्दाख जा रहे हैं। इस दौरान वह चीन से सटी एलएसी पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे और वायुसेना की ऑपरेशनल तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही बीआरओ द्वारा चीन से सटे एलएसी के इलाकों में नव-निर्मित सड़क और पुल का उदघाटन करेंगे। जिससे ना केवल सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी बल्कि सेना की मूवमेंट भी आसान हो जाएगी। पिछले हफ्ते भी रक्षा मंत्री ने असम-अरूणाचल प्रदेश के दौरे के दौरान एलएसी को जोड़ने वाले करीब एक दर्जन सड़क और पुलों का उदघाटन किया था। ये सभी सड़कें भी बीआरओ ने तैयार की थीं।
Page Views:
388
Leave Your Comment