केंद्र प्रशासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 4.6 मापी गई है। भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 18 किलोमीटर की गहराई पर आया। पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले भी पिछले महीने लद्दाख में लगातार दो दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Page Views:
294
Leave Your Comment