जिला ऊना में विजिलेंस टीम ने मंगलवार को एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव 12 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, इस दौरान विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जानकारी अनुसार हरोली विधानसभा की ईसपुर पंचायत सचिव विष्णु शर्मा निवासी कांगड़ तहसील हरोली ईंटों के डंप के लिए एनओसी देने की एवज में 12 हजार की रिश्वत मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विजिलेंस को मिली।
विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से आरोपी सचिव को 12 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
Page Views:
483
Leave Your Comment