एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के उपमण्डल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने पहली से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पोषण अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील की ताकि देश का हर नागरिक पोषित रहे। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह को प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर सीडीपीओ अनिल कॉल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Page Views:
233
Leave Your Comment