राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की रेड रिबन क्लब की 2 सदस्य टीम ने , हिमाचल प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के अट्ठारह शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। राजगढ़ महाविद्यालय की टीम में बीएससी फाइनल ईयर के साहिल कुमार और महक ठाकुर शामिल है। इस प्रतियोगिता को जीत कर यह टीम जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व प्रादेशिक स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में करेगी| महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए रेड रिबन क्लब के प्रयत्नों तथा छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। गौरतलब है कि इस महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब का नेतृत्व डॉ मंजू ठाकुर, डॉ नीति गुप्ता तथा डॉ रमेश कुमार कर रहे है।
Page Views:
227
Leave Your Comment