सरवरी बाजार में टीचर होम के पास पूरी सड़क पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के बाद केवल आपातकाल वाहनों को छोड़कर कोई भी वाहन इस सड़क पर पार्क नहीं हो सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में जिला दंडाधिकारी को अवगत करवाया था कि इस स्थान पर लोग विभिन्न दुकानों से सामान लेने आते हैं और अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क करते हैं। इससे ट्रेफिक जाम के साथ साथ पैदल चलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते ही अब उक्त सड़क को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। मामले पर कोई भी कोताही बरती गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Page Views:
423
Leave Your Comment