मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के पैतृक गांव बघड़ जाकर उनके पिता सदा राम ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, विधायक जे.आर.कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान तथा मण्डल अध्यक्ष हंस राज ने भी सुभाष ठाकुर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Page Views:
182
Leave Your Comment