हिमाचल के जिला कांगड़ा में शाहपुर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत नेरटी के गांव मछयाल में मंगलवार शाम को इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार पिता-पुत्र में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की पहचान सुनील कुमार (45) निवासी मछियाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील कुमार की अपने पिता के साथ बहस हुई थी जो इतनी बढ़ गई कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता कुशाल सिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कुशाल सिंह को ज़ख़्मी हालत में सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुशाल सिंह पूर्व सैनिक थे। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर हत्या का आरोपी सुनील कुमार भी शादीशुदा है।आरोपी की पत्नी पति की प्रताडऩा से तंग आकर तीन सालों से मायके में रहती है। आरोपी कोई कामधंधा नहीं करता था। इसके साथ ही आरोपी नशे का आदी था और पैसों के लिए हर रोज परिवार के साथ झगड़ा करता था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave Your Comment