देवभूमि हिमाचल में रिश्ते शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला मंडी शहर के साथ सटे तल्याहड़ क्षेत्र का है जहां 11 साल की मासूम के साथ उसके दो चचेरे भाइयों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
जानकारी अनुसार अनुसार मंडी शहर के साथ लगते तल्याहड़ क्षेत्र में रहने वाले दंपत्ति ने बेटी को गोद ले रखा है। महिला थाना में दर्ज करवाए बयान के आधार पर दो अलग-अलग मौकों पर मासूम के साथ इस दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। पहली बार करीब अढ़ाई माह पूर्व मासूम के साथ हैवानियत हुई, वहीं दूसरी बार एक माह पहले फिर से दुष्कर्म का बयान दर्ज करवाया गया है।
पीड़िता का मेडिकल करवाने के उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, धारा 376, 377, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 15 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
Leave Your Comment